CG News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में नगरपालिका ने टैक्स चोरों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 8 दुकानें सील कर दी हैं। इन दुकानदारों पर कुल 55 लाख रुपये से अधिक का बकाया था, जिसे लगातार नोटिस जारी करने के बावजूद नहीं चुकाया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर बकाया राशि नहीं दी गई, तो दुकानों की लीज रद्द भी की जा सकती है।

CG News : बता दें कि नगरपालिका को वित्तीय वर्ष 2023-24 का टैक्स लक्ष्य पूरा करना था। कई दुकानदारों ने सालों से किराया और नीलामी प्रीमियम नहीं भरा था। बकाया राशि वसूलने के लिए कई बार नोटिस भेजे गए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। नगरपालिका ने दुकानदारों को अंतिम मौका देते हुए कहा है कि अगर जल्दी बकाया राशि जमा नहीं कराई गई, तो दुकानों की लीज रद्द कर दी जाएगी।

CG News : इन दुकानों पर लगाई गई ताला-
मेरेश्वर राम (पिपरिया दत्तात्रेय गार्डन)- 32,000 रुपये बकाया
लालमन राठौड़ (जिला सत्र न्यायालय के सामने)- 16,000 रुपये बकाया
सुनील सोनकर (नया बस स्टैंड)- 15,000 रुपये बकाया
सुनीता श्रीवास (नया बस स्टैंड)- 19,000 रुपये बकाया
रमेश कंवर (साईं कॉम्प्लेक्स)- 36,000 रुपये बकाया
देवनारायण- 39,000 रुपये बकाया
महंगी लाल (आर्माे साईं कॉम्प्लेक्स)- 27,000 रुपये बकाया
कृष्ण कुमार काछी (मंगली बाजार)- 14,000 रुपये बकाया

Tags: