CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने आबकारी आरक्षक भर्ती 2026 की चयन सूची जारी कर दी है। यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा (ABA25) के आधार पर पूरी की गई है।

जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग के अंतर्गत 200 रिक्त पदों को भरने के लिए 27 जुलाई 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 19 सितंबर 2025 को जारी किया गया था। इसके बाद मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मापदंड परीक्षण के लिए बुलाया गया।

सत्यापन प्रक्रिया के दौरान 128 अभ्यर्थी अनुपस्थित या अपात्र पाए गए, जिसके चलते उन्हें चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। इसके बाद शेष पात्र अभ्यर्थियों में से मेरिट के आधार पर 200 पदों के लिए अंतिम चयन सूची जारी की गई है।

इसके साथ ही विभाग ने 43 अभ्यर्थियों की अनुपूरक (वेटिंग) सूची भी जारी की है, ताकि भविष्य में रिक्तियां होने पर उन्हें अवसर दिया जा सके। उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सूची देख सकते हैं।

Full View
Tags: