CG News : पुलिस आरक्षक का फंदे पर मिला शव, दो दिन से था लापता
पुलिस अब मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों और किसी अन्य संलिप्तता की पुष्टि की जा सके।
By : Rohit Banchhor
Update: 2025-12-05 10:53 GMT
CG News : जगदलपुर। पुलिस लाइन जगदलपुर में पदस्थ आरक्षक डमरू नायक का शव शुक्रवार को आसना जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के अनुसार, आरक्षक डमरू नायक 3 दिसंबर से लापता थे। उनके लापता होने की सूचना परिजनों ने कोतवाली थाने में दी थी।
इसके बाद से पुलिस लगातार उनकी तलाश में लगी हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, व्यक्तिगत परेशानियों के कारण आरक्षक ने आत्महत्या का यह कदम उठाया होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों और किसी अन्य संलिप्तता की पुष्टि की जा सके।