CG News: फोर्स को देखकर भागे नक्सली, 2 कैंप ध्वस्त, बैंक पर्ची सहित समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद
CG News: कांकेर जिले में नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग के दौरान जवानों ने 12 बोर की एक बंदूक उसके मैगजीन समेत
कांकेर। CG News: कांकेर जिले में नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग के दौरान जवानों ने 12 बोर की एक बंदूक उसके मैगजीन समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की है।
CG News: जानकारी के अनुसार काकनार- कुरकुंज के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। इसी बीच सुबह 10 बजे के करीब घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जिसके बाद जवानों ने फायर खोला तो नक्सली भाग खड़े हुए। जिसके बाद सर्चिंग आपरेशन में नक्सलियों के दो कैंप को ध्वस्त किया है। भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है।
CG News: बैंक पर्ची सहित भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद
CG News: नक्सलियों के पास से बैंक की जमा पर्ची की रसीद भी बरामद हुई है। इस बात की जांच की जा रही है कि नक्सली किसके अकांउट से बैंक तक में पैसा जमा कर रहे है। एसपी आइके एलिसेला ने बताया कि, मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में नक्सल सामग्री मिले है। इसको लेकर जांच की जाएगी और जांच के बाद ही इसके विषय में कुछ कहा जा सकता है।