CG News: स्कूलों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रवादी भारत पार्टी नेता ने की युवा कल्याण मंत्री टेकराम वर्मा से मुलाकात
By : Vpb
Update: 2024-09-08 06:28 GMT
CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण देने के लिए रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा समग्र प्रशिक्षण शिक्षा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण केंद्र, स्कूल, खेल सामग्री और प्रशिक्षकों की नियुक्ति करने के लिए राष्ट्रवादी भारत पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टेकराम वर्मा से मुलाकात की।
CG News: राष्ट्रवादी भारत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार साहू और प्रदेश महामंत्री कौशल जांगड़े ने खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री से मुलाकात की और रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा समग्र प्रशिक्षण शिक्षा योजना के तहत खेलकूद केंद्र, खेल सामग्री और प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिए ज्ञापन सौंपा।
CG News: क्या है रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना
इस योजना का मुख्य उद्देश्य कक्षा 6वीं से 12वीं तक की छात्राओं को आत्मरक्षा में प्रशिक्षित करना है। प्रशिक्षण में जुडो, कराटे, ताईक्वांडो, किंक बॉक्सिंग, और अन्य मार्शल आर्ट विधाओं के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षा दी जाएगी। इस योजना के तहत आत्मरक्षा की शिक्षा प्रदान कर बालिकाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा बनाना है।
CG News: प्रशिक्षण के प्रमुख निर्देश
प्रशिक्षण अवधि: प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट।
प्रशिक्षण की व्यवस्था: प्राचार्य या प्रधानपाठक द्वारा प्रशिक्षण केंद्र का प्रबंधन।
पंजीकरण: प्रशिक्षण केंद्र पर एक रजिस्टर रखा जाएगा, जिसमें प्रतिदिन की उपस्थिति दर्ज की जाएगी।
महिला प्रशिक्षक: महिला प्रशिक्षक अनिवार्य हैं। यदि कोई महिला प्रशिक्षक उपलब्ध नहीं हो, तो संबंधित विद्यालय की महिला शिक्षक की उपस्थिति में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
सुरक्षा: प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रभारी शिक्षिका प्रशिक्षण की शुरुआत से लेकर समाप्ति तक उपस्थित रहेंगी और सभी बालिकाओं के जाने के बाद ही परिसर छोड़ेंगी।