रायपुर/दिल्ली। CG News: सीनियर बीजेपी नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान, परिवार के सदस्यों के साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और कानून एवं न्याय और संसदीय कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की।

CG News: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज नई दिल्ली में परिवार के सदस्यों ने संसद भवन में माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी से आत्मीय मुलाकात की। यह अवसर उनके अनुभवों और मार्गदर्शन से प्रेरणा लेने का रहा। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से उनके संसद भवन स्थित कार्यालय में भेंट की। यह पल अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक रहा। श्री ओम बिरला जी ने परिवार के साथ समय बिताते हुए संसद के कार्यों और लोकतंत्र की गरिमा पर विचार साझा किए।

CG News: उन्होंने X पर लिखा है यह मुलाकात सभी के लिए एक यादगार अनुभव रहा। भेंट मुलाकात के अगले दौर में उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ कानून एवं न्याय और संसदीय कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल से परिवार सहित भेंट की। इस अवसर पर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

CG News: इससे पहले मोदी से भी मिले

इससे पहले आज सुबह नई दिल्ली प्रवास के दौरान, परिवार के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह क्षण अत्यंत प्रेरणादायक और अविस्मरणीय रहा। प्रधानमंत्री जी का सादगी और दूरदर्शिता से भरा व्यक्तित्व हमेशा हमें नई ऊर्जा और मार्गदर्शन प्रदान करता है।

Tags: