CG News : जनदर्शन में माइक्रो स्कल्प्टर अंकुश देवांगन ने संगमरमर पर गढ़ी PM मोदी की सूक्ष्म प्रतिमा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भेंट की

By :  Dev Verma
Update: 2025-11-13 10:30 GMT

CG News : रायपुर। भिलाई के 55 वर्षीय माइक्रो स्कल्प्टर अंकुश देवांगन ने कला की दुनिया में नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने आधे सेंटीमीटर संगमरमर के टुकड़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अति-सूक्ष्म प्रतिमा उकेरी, जिसे देखने के लिए माइक्रोस्कोपिक लेंस की जरूरत पड़ती है। दो महीने की रात-दिन मेहनत से बनी यह कृति उन्होंने जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भेंट की। फ्रेम के पीछे अयोध्या के श्री रामलला मंदिर की भव्य प्रतिकृति भी अंकित है।

CG News : मुख्यमंत्री साय ने कृति देखकर उत्साह जताते हुए कहा, यह कला नहीं, समर्पण, धैर्य और श्रद्धा का प्रतीक है। अंकुश जी ने मोदी जी के प्रति भावना को सटीकता से व्यक्त किया, जो प्रेरणादायक है। उन्होंने फ्रेम को अपने कार्यालय में विशेष स्थान देने और राज्य स्तर पर ऐसे कलाकारों की प्रदर्शनी आयोजित करने की घोषणा की। अंकुश, जो दिन में भिलाई स्टील प्लांट में एडमिन असिस्टेंट हैं, ने कहा, मोदी जी ने राम मंदिर का सपना साकार किया, इसलिए दोनों को एक फ्रेम में रखा।

CG News : बचपन से लघु कला में रुचि रखने वाले अंकुश पिछले 45 वर्षों से धातु, मिट्टी, पत्थर पर प्रयोग कर रहे हैं। उनकी कलाकृतियां पहले भी प्रदर्शित हो चुकी हैं। अब उनका अगला लक्ष्य दुनिया की सबसे छोटी राम सेतु प्रतिकृति बनाना है। जनदर्शन में यह कृति देखकर उपस्थित लोग दंग रह गए। CM ने इसे 'छत्तीसगढ़ की सच्ची कला-धरोहर' बताते हुए शुभकामनाएं दीं।

Tags:    

Similar News