CG News : प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी...
| वहीं आत्महत्या करने का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है।
By : Rohit Banchhor
CG News : दुर्ग। जिले के हावड़ा-मुंबई रूट में बीती रात एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने खुद कर आत्महत्या कर ली। युवती का नाम श्रेया 26 वर्ष है तो वहीं युवक का नाम राहुल सिंह 30 वर्ष बताया जा रहा है। दरअसल पूरी घटना रात 3 बजे की है।
CG News : जब हावड़ा मुम्बई रूट पर चलने वाली गीतांजलि एक्सप्रेस के सामने प्रेमी युगल ने कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी पहुंची और पंचनामा करा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं आत्महत्या करने का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है।