CG News : सरगुजा। जिले में स्थित लिब्रा वॉटरफॉल में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। घुंघटा डेम से लगे इस पर्यटन स्थल पर नहाने पहुंचे एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक युवक अपने साथियों के साथ लिब्रा वॉटरफॉल घूमने और नहाने पहुंचा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन जब तक युवक को पानी से निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान व अन्य परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में लोग लिब्रा वॉटरफॉल पहुंचते हैं, लेकिन वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इससे पहले भी यहां डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं, बावजूद इसके प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लगातार हो रहे हादसों के बाद अब स्थानीय लोगों ने वॉटरफॉल क्षेत्र में सुरक्षा बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और निगरानी व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

Tags: