सीजी न्यूज: लखमा की गिरफ्तारी भाजपा की द्वेषपूर्ण राजनीति: डॉ. महंत, पढ़ें और क्या कहा नेता प्रतिपक्ष ने
| CG News: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी
By : Pradeep Sharma
रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी भाजपा के राष्ट्रीय चरित्र द्वेषपूर्ण राजनीति का एक जीवंत उदाहरण है।
CG News: नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, कांग्रेस एवं विपक्षी नेताओं को जाँच के नाम पर सरकारी एजेंसीयों द्वारा फंसाना और बदनाम कर उन्हें गिरफ्तार करना भाजपा के ओछी सोच का नतीजा है।
CG News: नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि, एक सरल सहज आदिवासी नेता के साथ इस प्रकार की दमनकारी निर्णय का हम पुरजोर विरोध करते है। हम सभी कांग्रेसजन पूर्व मंत्री कवासी लखमा के साथ हैं।