CG News : CRPF कैंप में जवान ने AK-47 से खुद को मारी गोली
घटना के बाद कैंप में शोक का माहौल है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2025-12-13 05:23 GMT
CG News : गरियाबंद। जिले में छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा से सटे सोनाबेड़ा के ढेकूनपानी स्थित सीआरपीएफ कैंप में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। कैंप में तैनात एक सीआरपीएफ जवान ने अपनी सर्विस राइफल AK-47 से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक जवान की पहचान गोपीनाथ सबर के रूप में हुई है। वह ओडिशा के खरियार क्षेत्र के खरधरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कोमना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
फिलहाल जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। घटना के बाद कैंप में शोक का माहौल है।