CG News : अंधविश्वास का फायदा उठाकर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, महाराष्ट्र से 6 आरोपी गिरफ्तार

By :  Dev Verma
Update: 2026-06-30 10:22 GMT

CG News : कांकेर। कांकेर जिले में अंधविश्वास का फायदा उठाकर घर से सोना निकलवाने और बीमारी दूर करने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।

CG News : बांदे पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

बांदे थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने महज 4 दिनों में महाराष्ट्र के नागपुर और गढ़चिरौली क्षेत्र से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से ठगी की पूरी 4 लाख 96 हजार रुपये की राशि और एक पिकअप वाहन भी बरामद किया गया।

CG News : पीवी-104 दीपनगर का मामला

मामला बांदे थाना क्षेत्र के पीवी-104 दीपनगर का है। पीड़ित बलराम सरकार के घर एक व्यक्ति साधु के वेश में पांच पैर वाले नंदी बैल के साथ पहुंचा। उसने घर में गड़ा सोना होने और परिवार की बीमारी दूर करने का झांसा दिया।

CG News : महंगी आयुर्वेदिक भस्म और पूजा का झांसा

आरोपी ने महंगी आयुर्वेदिक भस्म खरीदने और विशेष पूजा कराने का बहाना बनाकर पहले 52 हजार रुपये और बाद में 4 लाख 44 हजार रुपये की दवा खरीदवा दी। पूजा के दौरान कलश निकालकर सोने से भरा बताया गया और डराया गया कि बिना अनुमति खोलने पर परिवार में किसी की मौत हो जाएगी।

CG News : कलश में निकली पीतल की मूर्तियां

जब पीड़ित ने कलश खोला तो उसमें सोने की जगह पीतल की मूर्तियां निकलीं। ठगी का एहसास होने पर बलराम सरकार ने बांदे थाने में शिकायत दर्ज कराई।

CG News : पुलिस की तेज कार्रवाई

शिकायत मिलते ही बांदे थाना पुलिस और साइबर सेल ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और महाराष्ट्र से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब गिरोह के मास्टरमाइंड और अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है।

Tags:    

Similar News