CG News : अवैध धान परिवहन का भंडाफोड़, 3 पिकअप से 210 बोरी जब्त, FIR दर्ज

इस मामले में तीनों वाहन मालिक और चालक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Update: 2025-11-16 09:26 GMT

CG News : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के दौरान बिचौलियों और अवैध परिवहन पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। वाड्रफनगर के चर्चरी गांव में खाद्य, मंडी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने तीन पिकअप वाहनों से कुल 210 बोरी धान जब्त किया। इस मामले में तीनों वाहन मालिक और चालक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

सूत्रों के अनुसार, वाड्रफनगर एसडीएम के निर्देश पर गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। रात करीब 1:30 बजे तीन पिकअप वाहन पकड़े गए, जिनमें प्रत्येक में 70-70 बोरी धान लदा हुआ था। पूछताछ में पता चला कि यह धान उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से लाकर बलरामपुर जिले के धान खरीदी केंद्र में अधिक मूल्य पर बेचने के उद्देश्य से लाई जा रही थी।

पूछताछ के दौरान तीनों वाहन चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पकड़े गए वाहनों को थाना रघुनाथनगर में सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है। FIR दर्ज कर मामले की जांच जारी है।

Tags:    

Similar News