CG News : धमतरी। नगरी वनाचल के सीतानदी क्षेत्र में सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। अचानक आई बाढ़ के कारण सीतानदी में रेत निकाल रहे तीन ट्रैक्टर और छह ट्रॉलियां डूब गईं। चालक बाढ़ की तीव्रता को समझ नहीं पाए और खुद को सुरक्षित नहीं निकाल सके।


CG News : वहीं मुख्य मार्ग पर आठदहरा नदी में बाढ़ का पानी भर जाने के कारण यात्री पिछले तीन घंटों से फंसे हुए हैं। तीज पर्व के चलते बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे इस मार्ग पर हैं, जो इस संकट का सामना कर रहे हैं। नदी के दोनों किनारों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, और लोग भारी परेशानी में हैं।

Tags: