CG News : जिला अस्पताल के पास डॉक्टर क्वार्टर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आसपास के क्षेत्र में सामान्य हालात लौट आए हैं।

Update: 2026-01-23 16:16 GMT

CG News : रायगढ़। जिला अस्पताल के पास स्थित डॉक्टर क्वार्टर की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई के कारण आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आसपास के क्षेत्र में सामान्य हालात लौट आए हैं।

Tags:    

Similar News