CG News : आबकारी विभाग ने किया स्पष्ट, शराब की ड्यूटी दरें यथावत, अब विक्रय दरों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
इसलिए फिलहाल यह कहना उचित नहीं है कि मदिरा की विक्रय दरों में वृद्धि होगी।
By : Rohit Banchhor
Update: 2026-02-03 14:13 GMT
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य में देशी और विदेशी मदिरा एवं बियर की ड्यूटी दरें वर्तमान वर्ष की तरह यथावत रहेंगी। चीप रेंज और देशी मदिरा की ड्यूटी दरों में केवल आंशिक बदलाव किया गया है।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मदिरा के फुटकर विक्रय दर का निर्धारण ड्यूटी दर, खरीदी दर, सीव्हीडी दर, अधिभार और अधोसंरचना शुल्क के आधार पर किया जाता है। वर्ष 2026-27 के लिए इन सभी प्रक्रियाओं पर कार्य जारी है। इसलिए फिलहाल यह कहना उचित नहीं है कि मदिरा की विक्रय दरों में वृद्धि होगी।