CG News : गरियाबंद में हीरा तस्कर गिरफ्तार, 8 नग कीमती हीरे जब्त
साथ ही आरोपी की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
By : Rohit Banchhor
Update: 2026-04-02 13:06 GMT
CG News : गरियाबंद। अवैध हीरा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओड़िशा के डमरू लाल लहरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8 नग कीमती हीरे जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपए है। साथ ही आरोपी की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
गरियाबंद पुलिस की स्पेशल टीम और थाना शोभा की संयुक्त टीम ने ग्राम कुसियार बरछा स्थित कचना ध्रुवा मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। डमरू लाल लहरे, निवासी उमरकोट, ओड़िशा, के खिलाफ BNS की धारा 303(2) और खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 21(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह एक सप्ताह के भीतर जिला पुलिस की दूसरी बड़ी हीरा तस्करी पकड़ने की कार्रवाई है।