CG News : बोर्ड परीक्षा से पहले प्री-बोर्ड मॉक टेस्ट की तारीख घोषित, देखें समय सारणी...
| मॉक टेस्ट के शेड्यूल के अनुसार छात्रों को परीक्षा में बैठने की तैयारी करने की सलाह दी है।
By : Rohit Banchhor
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को ध्यान में रखते हुए प्री-बोर्ड मॉक टेस्ट आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह मॉक टेस्ट आगामी 6 जनवरी से 14 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। मॉक टेस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के प्रारूप और पैटर्न से परिचित कराना है, जिससे वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
CG News : यह टेस्ट विद्यार्थियों को अपनी तैयारी को जांचने का एक और अवसर देगा, जिससे वे अपनी कमजोरियों को पहचान कर अंतिम परीक्षा के लिए और बेहतर तैयारी कर सकें। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं और मॉक टेस्ट के शेड्यूल के अनुसार छात्रों को परीक्षा में बैठने की तैयारी करने की सलाह दी है।