CG News : बैरक में सीआरपीएफ कांस्टेबल ने लगाई फांसी, विभाग में मचा हड़कंप...
| पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
By : Rohit Banchhor
CG News : बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में एक सीआरपीएफ कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बैरक के अंदर जवान का लटका हुआ शव मिला है। घटना की सूचना पर विभाग में हड़कंप मच गया है। मामला भरनी सीआरपीएफ कैंप का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
CG News : बता दें कि भरनी सीआरपीएफ कैंप में आज एक सीआरपीएफ कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बैरक में जवान का लटका हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक कांस्टेबल असम का रहने वाला था। खुदखुशी का कारण फिलहाल सामने नहीं आ पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।