CG News : करंट की चपेट में आने से आरक्षक की मौत, कैंप में फैली शोक की लहर...
आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगालूर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।
By : Rohit Banchhor
Update: 2025-04-22 02:46 GMT
CG News : बीजापुर। जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र में स्थित केरिपु बल कैम्प गंगालूर, 195 बटालियन सी कंपनी में पदस्थ आरक्षक सुजॉय पाल की विद्युत करेंट लगने से दुखद मृत्यु हो गई। बता दें कि घटना कल शाम 06.15 बजे की है, जब कैम्प में आरक्षक सुजॉय पाल को विद्युत करेंट लग गया। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगालूर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।
CG News : थाना गंगालूर पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद आरक्षक के शव को उनके गृहग्राम बागदा, जिला उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल भेज दिया गया है। मामले में थाना गंगालूर द्वारा अग्रिम जांच की जा रही है। इस घटना से कैम्प और स्थानीय पुलिस बल में शोक की लहर है।