CG News: विशेष सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, महिला आरक्षण बिल पर सरकार को घेरने की तैयारी
| CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुधवार को आयोजित होगी। यह बैठक शाम को राजीव भवन में होगी, जिसमें नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत विधायकों के साथ रणनीति तय करेंगे।
By : Pradeep Sharma
CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुधवार को आयोजित होगी। यह बैठक शाम को राजीव भवन में होगी, जिसमें नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत विधायकों के साथ रणनीति तय करेंगे।
CG News: बैठक में विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण और महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर सरकार को घेरने की योजना बनाई जाएगी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज भी मौजूद रहेंगे।
CG News: बता दें कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल को प्रस्तावित है। इस दौरान राज्य सरकार महिला आरक्षण कानून और डिलिमिटेशन से जुड़े 131वें संवैधानिक संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने के विरोध में निंदा प्रस्ताव ला सकती है।