CG News: कांग्रेस नेता ने परिवार सहित किया सुसाइड, 4 की मौत
In a tragic incident in Janjgir-Champa, Chhattisgarh, a Congress leader consumed poison along with his wife and two sons.
By : Vpb
Update: 2024-08-31 23:23 GMT
जांजगीर। CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक कांग्रेस नेता ने अपनी पत्नी और 2 बेटों के साथ जहर का सेवन कर लिया। जिससे बड़े बेटे की मौत हो गई। वहीं कांग्रेस नेता, पत्नी और छोटे बेटे को गंभीर हालत में बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां तीनों ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कर्ज से परेशान होकर कांग्रेस नेता ने यह कदम उठाया है।
CG News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर के बोंगापार के रहने वाले कांग्रेस नेता पंचराम यादव (66) उसकी पत्नी दिनेश नंदनी यादव (55) पुत्र नीरज यादव (बंटी) (28) और सूरज यादव (25) ने 30 अगस्त को एक साथ जहर सेवन कर लिया। घर के बाहर किसी को पता न चले इसलिए सामने दरवाजे पर ताला लगा दिया था और पीछे के दरवाजे से वापस जाकर वहां का दरवाजा भी अंदर से बंद कर दिया था।
CG News: इस खुलासा तब हुआ जब पड़ोस में रहने वाली एक लड़की उसके घर गई। दो-तीन बार आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो उसे कुछ अनहोनी की आशंका हुई और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। जब पड़ोसी और उसके स्वजन घर अंदर गए तो सभी गंभीर अवस्था में पड़े थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।