CG News:धान खरीदी केंद्र में मधुमक्खियों का हमला, दो अस्पताल में भर्ती, खरीदी स्थगित
| CG News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित पंगसुवा धान खरीदी केंद्र में मंगलवार को उस वक्त दौड़भाग मच गई जब धान बेचने
By : Pradeep Sharma
जशपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित पंगसुवा धान खरीदी केंद्र में मंगलवार को उस वक्त दौड़भाग मच गई जब धान बेचने आए किसानों और मजदूर पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। वहीं किसानों और मजदूरों ने त्रिपाल व तालाब कूदकर में अपनी जान बचाई है।
CG News: मधुमक्खियों के हमले में 8 किसान और मजदूर घायल हो गया। वहीं दो किसानों को इलाज के लिए पत्थलगांव के निजी अस्पताल में भर्ती काराया गया है। इस हमले के बाद धान खरीदी स्थगित कर दिया गया। जिससे किसानों को धान बेचे बिना बैरंग वापस लौटना पड़ा हैं।