CG News : रायगढ़। रायगढ़ जिले के कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने छेरछेरा पर्व के अवसर पर मंत्री ओपी चौधरी को धान का दान दिया। छत्तीसगढ़ी परंपरा को निभाते हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने इस विशेष अवसर पर धान देकर प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना की। इस मौके पर सांसद राधेश्याम राठिया भी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना करते हुए कृषि मंत्री से धान प्राप्त किया।

CG News : छेरछेरा पर्व की यह परंपरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अहम हिस्सा है, जो एकता और भाईचारे को बढ़ावा देती है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि इस पर्व के माध्यम से हम छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को संजोते हुए प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हैं।

Tags: