CG News : 400 किमी की उड़ान के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचा बीमार गिद्ध, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू
गिद्ध पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से छोड़ा जाएगा।
By : Rohit Banchhor
Update: 2026-01-20 14:47 GMT
CG News : गरियाबंद। उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व में एक गिद्ध की लंबी दूरी की उड़ान और सफल रेस्क्यू ने वन्यजीवन प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है। वन विभाग ने बताया कि यह गिद्ध महाराष्ट्र के ताडोबा अंधारी टाइगर रिज़र्व से लगभग 400 किलोमीटर उड़ान भरकर छत्तीसगढ़ पहुंचा था।
जांच में सामने आया कि गिद्ध की पीठ पर माइक्रो ट्रांसमीटर और जीपीएस डिवाइस लगी हुई थी, जिससे उसकी पूरी उड़ान ट्रैक की जा सकी। लंबी उड़ान के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसमें डी-हाइड्रेशन या किसी अन्य बीमारी की संभावना जताई जा रही है।
वन विभाग ने तुरंत गिद्ध को पकड़कर जंगल सफारी परिसर में लाया। डॉ. जडिया और डॉ. ऋचा की देखरेख में उसका इलाज किया गया। वन विभाग ने बताया कि गिद्ध पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से छोड़ा जाएगा।