CG News : सभी पालिका परिषदों में प्रशासक की नियुक्ति, एसडीओ राजस्व बने प्रभारी...
छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विभाग ने राज्य के सभी पालिका परिषदों में प्रशासक की नियुक्ति कर दी है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2025-01-03 04:33 GMT
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विभाग ने राज्य के सभी पालिका परिषदों में प्रशासक की नियुक्ति कर दी है। इस निर्णय के तहत, प्रदेश भर की सभी पालिका परिषदों में एसडीओ राजस्व को प्रशासक नियुक्त किया गया है। इस कदम का उद्देश्य स्थानीय प्रशासनिक कार्यों में सुधार और पारदर्शिता लाना बताया जा रहा है। पहले, नगर निगमों में प्रशासक नियुक्त किए गए थे, और अब पूरे प्रदेश में पालिका परिषदों के प्रशासन को भी एक समान दिशा देने के लिए एसडीओ राजस्व को प्रभारी बनाया गया है।
देखें लिस्ट-