CG News : जमीन विवाद पर तलवार लहराने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई...
प्रार्थी कौशल मारखण्डे ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-09-07 10:34 GMT
CG News : रजनीश सिंह, मुंगेली। जिले के सिटी कोतवाली थाने में एक गंभीर घटना का खुलासा हुआ है। जमीन विवाद के चलते तलवार लहराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के निर्देशन में की गई।
CG News : प्रार्थी कौशल मारखण्डे ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके छोटे भाई गनोज कुमार मारखण्डे ने जमीन विवाद को लेकर उन्हें गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद गनोज ने तलवार निकालकर उन्हें धमकाया। इस घटना को लेकर थाना सिटी कोतवाली में मामला दर्ज किया गया और आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 290, 351(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला कायम किया गया।
CG News : पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी मनोज कुमार मारखण्डे को गिरफ्तार कर लिया। मनोज कुमार, जो कि दामन दास मारखण्डे का पुत्र है और गुना का निवासी है, को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक लोहे की तलवार भी जप्त की गई।
CG News : आरोपी को 7 सितंबर 2024 को न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया और जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तेजनाथ सिंह, प्रधान आरक्षक नोखेलाल कुर्रे, दिलीप साहू, चंद्र कुमार धुव्र, आर. अरुण साहू, ओमप्रकाश राठौर और अजय चंद्राकर सहित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।