CG News: आधी रात महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम में लगी भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
CG News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम में शनिवार की रात अचानक भीषण आग कई ट्रैक्टर जलकर खाक हो गए। पूरी घटना रायपुर नाका के पास की है। फिलहाल घटना में किसी भी व्यक्ति की हताहत
By : Pradeep Sharma
Update: 2025-04-12 23:30 GMT
कोंडागांव। CG News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम में शनिवार की रात अचानक भीषण आग कई ट्रैक्टर जलकर खाक हो गए। पूरी घटना रायपुर नाका के पास की है। फिलहाल घटना में किसी भी व्यक्ति की हताहत होने की खबर नहीं मिली है। वहीं आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
CG News: सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन, आग की लपटें इतनी तेज थी कि शोरूम को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं इस दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच कर आग बुझाने में मदद की। इस घटना में करोड़ों की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।