CG News: बागबाहरा: संकुल केंद्र-कसेकेरा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया।शाला प्रवेशोत्सव में प्राथमिक शाला कसेकेरा, कोसमर्रा, कछारडीह,भोथा, टेंगराही,टोंगोपानी कला,टोंगोपानी खुर्द और बिडोरा पूर्व माध्यमिक शाला कसेकेरा, कोसमर्रा और भोथा तथा हाईस्कूल कसेकेरा के क्रमशः कक्षा पहली,छठवी एवम नवमी के नवप्रवेशी विद्यार्थी व शिक्षकगण सम्मिलित हुए।

CG News: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य प्रतिनिधि, अध्यक्ष सहकारी समिति कसेकेरा ,अध्यक्ष अखिल भारतीय यादव महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष यादव,अध्यक्षता प्राचार्य पवन कुमार चक्रधारी, विशिष्ट अतिथि बुढ़ान सिंह ठाकुर एस एम डी सी मेंबर एवम  डॉ विजय कुमार शर्मा राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक  रहे।उपस्थित अतिथियों ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का पुस्तक भेटकर एवम गुलाल लगाकर स्वागत किया।

Tags: