CG News : रायगढ़। जिले के एमएसपी स्टील एंड पावर प्लांट में आज एक श्रमिक की मौत हो गई। यह हादसा आज दोपहर करीब 12 बजे हुआ, जब एक श्रमिक पर भारी भरकम प्लेट गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद कंपनी प्रबंधन ने घायल श्रमिक को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना ने कामकाजी माहौल में सुरक्षा की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

CG News : घटना की सूचना मिलने के बाद चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसा किस कारण हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। इस हादसे के बाद एमएसपी स्टील एंड पावर प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

CG News : हादसे को लेकर श्रमिकों में भी गहरी नाराजगी देखी जा रही है, और कंपनी प्रबंधन इस घटना को लेकर कोई स्पष्ट जवाब देने में असमर्थ नजर आ रहा है।

Tags: