CG News : पिकअप से 61 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, मध्यप्रदेश से लाई जा रही थी शराब
इस कार्रवाई में पिकअप वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है।
CG News : बलरामपुर। वाड्रफनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से 61 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह शराब मध्यप्रदेश से लाकर वाहन में खाली सब्जी ट्रे के नीचे छुपाकर लायी जा रही थी। पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते इस अवैध शराब की खेप पकड़ी गई, जिसका कुल मूल्य लगभग 12 लाख रुपए बताया जा रहा है।
CG News : पुलिस के अनुसार, मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध शराब लाने का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि, पुलिस समय-समय पर कार्रवाई कर इन गाड़ियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त करती है, लेकिन शराब के अवैध परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाना एक चुनौती बन चुका है। इस कार्रवाई में पिकअप वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है।
CG News : साथ ही, जब्त की गई शराब और वाहन को आबकारी एक्ट के तहत कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का आश्वासन दिया है।