CG News : अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर 115 अटल परिसरों का होगा लोकार्पण, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी जानकारी

By :  Dev Verma
Update: 2025-12-24 16:28 GMT

CG News : रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती 25 दिसंबर को पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार राज्यभर में 115 अटल परिसरों का लोकार्पण करने जा रही है। उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने बुधवार, 24 दिसंबर को रायपुर के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि गुरुवार को आयोजित होने वाले इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य रूप से शामिल होंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों और संभागों से जनप्रतिनिधि और आम नागरिक वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और सुशासन की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रतीक है।

CG News : उपमुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2025 को “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में घोषित किया है। अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के विकास में ऐतिहासिक योगदान दिया और विशेष रूप से गांव, गरीब और किसानों के हित में कई दूरदर्शी योजनाएं लागू कीं। उन्होंने अटल जी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन में भी उनकी निर्णायक भूमिका रही है।


CG News : जानकारी के अनुसार, इन अटल परिसरों का निर्माण प्रदेश के सभी संभागों में किया गया है। दुर्ग संभाग में सबसे अधिक 31 अटल परिसर बनाए गए हैं। इसके अलावा रायपुर संभाग में 25, बिलासपुर संभाग में 18, बस्तर संभाग में 22 और सरगुजा संभाग में 19 अटल परिसरों का लोकार्पण किया जाएगा।


CG News : डिप्टी सीएम ने बताया कि वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद 25 दिसंबर को ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन अटल परिसरों का भूमिपूजन किया था। अब अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर इन परिसरों का लोकार्पण किया जा रहा है, जो प्रदेश में विकास और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Tags:    

Similar News