CG Naxal News: रायपुर/रांची/सुंदरगढ़। CRPF jawan martyred in IED blast on Odisha-Jharkhand border : ओडिशा और झारखंड की सीमा पर शनिवार को नक्सल विरोधी ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ जवान IED ब्लास्ट में शहीद हो गए। घायल जवान को तुरंत राउरकेला के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

शहीद हुए जवान की पहचान सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सत्यवान कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले थे और CRPF की 134वीं बटालियन से जुड़े थे।  CRPF के अनुसार, ASI सिंह CRPF, ओडिशा पुलिस और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में शामिल थे।

यह अभियान सारंडा के घने जंगलों में चलाया जा रहा था, जहां माओवादी हमलावरों द्वारा लूटे गए विस्फोटकों को खोजा जा रहा था। यह ऑपरेशन उस हमले के बाद शुरू किया गया था जिसमें 27 मई को सुंदरगढ़ जिले के एक स्टोन क्वारी के पास माओवादियों ने हमला करके विस्फोटक सामग्री लूट ली थी।