CG Naxal News: उसूर में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, नक्सली वारदात से इलाके में दहशत
CG Naxal News: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर गांव में देर रात नक्सलियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। नक्सलियों ने इस खूनी वारदात को रविवार देर रात अंजाम दिया।
By : Pradeep Sharma
Update: 2025-05-12 01:08 GMT
CG Naxal News: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर गांव में देर रात नक्सलियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। नक्सलियों ने इस खूनी वारदात को रविवार देर रात अंजाम दिया।
CG Naxal News: जानकारी के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की हत्या घर से कुछ ही दूरी पर धारदार हथियार से निर्ममता से कर दी गई। इस वारदात के बाद इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है।