CG Naxal News: कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर घेरा डाले जवानों को रिप्लेस करने के लिए भेजी गई अतिरिक्त फौज, 100 से ज्यादा आईईडी भी बरामद
CG Naxal News: बीजापुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर पिछले सात दिनों से चल रहा सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन सोमवार को भी जारी रहा। आज सुरक्षा बलों ने जंगल के कच्चे रास्ते में एक बीयर बम बरामद किया है।
CG Naxal News: बीजापुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर पिछले सात दिनों से चल रहा सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन सोमवार को भी जारी रहा। आज सुरक्षा बलों ने जंगल के कच्चे रास्ते में एक बीयर बम बरामद किया है। जवानों ने बम के लिए बिछाई सप्लाई वायर और 100 से ज्यादा आईईडी भी बरामद की है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी, डीआईजी कमलोचन कश्यप पूरे नक्सल ऑपरेशन पर निगरानी रखे हुए हैं। पुजारी कांकेर, नम्बी, गलगल के जंगलों में रुक रुककर मुठभेड़ हो रही है।
CG Naxal News: जानकारी के अनुसार कर्रेगुट्टा और दुर्गम राज गुट्टा की पहाड़ी पर जवान लगातार नक्सलियों को निशाना बना रहे हैं। सुरक्षाबल पुसगुप्पा और भीमारम के जंगलों में भी तैनात हैं। सात दिनों से कर्रेगुट्टा की पहाड़ी के नीचे घेरा डाले सुरक्षा बल के जवानों को रिलीव करने अतिरिक्त फोर्स को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर कई नक्सली लीडर और नक्सली सदस्य मौजूद हैं।
CG Naxal News: इसकी सूचना मिलने के बाद छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और तेलंगाना से ग्रे हाउंड, महाराष्ट्र से C 60 के जवान इस बड़े नक्सल ऑपरेशन पर डटे हुए हैं। कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में मुठभेड़ चल रही है, यहां सुबह से फायरिंग चल रही है। कर्रेगुट्टा और दुर्गम राज गुट्टा की पहाड़ी पर यह मुठभेड़ हो रही है। ऑपरेशन में करीब 10 हजार जवान शामिल हैं।