CG Naxal Encounter: पखांजूर में नक्सली मुठभेड़, एलओएस कमांडर रूपी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया, मौके पर ऑटोमेटिक हथियार बरामद

Update: 2026-04-13 05:07 GMT

CG Naxal Encounter: पखांजूर। कांकेर जिले के माचपल्ली जंगल क्षेत्र में सोमवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली कमांडर को मार गिराया गया। मारी गई नक्सली की पहचान मेढकी एलओएस (LOS) कमांडर रूपी के रूप में हुई है, जिसकी सुरक्षा एजेंसियों को लंबे समय से तलाश थी।

CG Naxal Encounter: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छोटेबेठिया–परतापुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती माचपल्ली–आरामझोरा–हिडूर जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान माचपल्ली क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई।

CG Naxal Encounter: मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च अभियान में सुरक्षाबलों ने एक महिला माओवादी का शव बरामद किया, जिसकी पहचान बाद में रूपी के रूप में हुई। मौके से एक पिस्टल, गोला-बारूद और अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है।

CG Naxal Encounter: कांकेर के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है और अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है। रूपी डीकेएसजेडसी सदस्य विजय रेड्डी की पत्नी थी, जो वर्ष 2025 में मानपुर–मोहला क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ में मारा गया था।

Tags:    

Similar News