CG Murder: घर में घुसकर मां-बेटी की हत्या, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
CG Murder:घर में घुसकर मां-बेटी की हत्या, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
By : Anushka Singh
Update: 2024-07-28 23:42 GMT
CG Murder:बलौदाबाजार: जिले से बड़ी खबर है। घर में घुसकर मां बेटी की नृशंश हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। यह घटना देर रात की घटना है।
CG Murder:घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कसडोल पुलिस पहुंच गई है। जांच के लिए फोरेंसिक की टीम रायपुर से रवाना किया गया है। कसडोल थाने के भदरा गांव का पूरा मामला है। अज्ञात आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भदरा में मां और बेटी की लाश घर में मिली है. हत्या या आत्महत्या की जांच पुलिस कर रही है. घर में मां संतोषी (44) और ममता (16) वर्ष की लाश मिली है. घर में मां और बेटी ही मौजूद थी. बेटे ने सुबह पड़ोसी को फोन लगाया तब घटना का पता चला. पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है. फ़िलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.