CG liquor scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 11 अप्रैल तक EOW की रिमांड में भेजा
CG liquor scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले के आरोपी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सोमवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। जहां विशेष कोर्ट ने कवासी लखमा को 11 अप्रैल तक ईओडब्ल्यू
By : Pradeep Sharma
Update: 2025-04-07 07:11 GMT
रायपुर। CG liquor scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले के आरोपी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सोमवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। जहां विशेष कोर्ट ने कवासी लखमा को 11 अप्रैल तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर भेज दिया है। यह दूसरी बार है जब ईओडब्ल्यू ने कवासी लखमा को रिमांड पर लिया है।
CG liquor scam: बीते महीने छत्तीसगढ़ के दो हजार करोड़ से अधिक के शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने एपी त्रिपाठी समेत तीन को जमानत दे दी थी। घोटाले में आरोपी पूर्व IAS अनिल टूटेजा और अनवर ढेबर को कोई राहत नहीं मिली है।