CG IFS Transfer: भारतीय वन सेवा के 11 अफसरों के हुए तबादले, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी…
By : Dev Verma
CG IFS Transfer: रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 11 अफसरों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश में 2010 से लेकर 2022 बैच तक के वन सेवा के अफसर शामिल हैं। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जनक प्रसाद पाठक के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया है। देखिए पूरी लिस्ट किसे कहां की जिम्मेदारी दी गई।