CG Crime : दिनदहाड़े धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, 15 दिनों में यह तीसरी घटना, पुलिस जांच में जुटी...
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हत्या किसी परिचित व्यक्ति द्वारा की गई हो सकती है
CG Crime : बिलासपुर। जिले के कोनी थाना क्षेत्र के सेमरतल स्थित डाक बंगला के पास आज सोमवार की शाम अज्ञात व्यक्ति ने एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। बताया जाता है कि घटना के वक्त मृतक अपने गांव की ओर लौट रहा था। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
CG Crime : बता दें कि मृतक साकेत बिहारी कौशिक 60 वर्ष आज शाम 4 बजे के आसपास गतौरी से अपने गांव की ओर जा रहा था, तभी सेमरतल के डाक बंगला के पास आरोपी ने धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के तुरंत बाद आरोपी फरार हो गया और इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
CG Crime : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हत्या किसी परिचित व्यक्ति द्वारा की गई हो सकती है, जिससे गांव में तनाव और दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। गौरतलब हो कि बिलासपुर जिले में पिछले 15 दिनों में यह तीसरी हत्या की घटना है, जो क्षेत्र में अपराध की बढ़ती घटनाओं की ओर इशारा करती है।