CG Crime : पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, हाथ-पैर को पलंग से बांध कर दी वारदात को अंजाम, गिरफ्तार...
इसके बाद घटना की सूचना गांव के कोटवार ने पुरुर थाने में दी।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-11 10:18 GMT
CG Crime : बालोद। जिले के पुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम चिटौद में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि आरोपी ने अपनी पत्नी के हाथ-पैर को पलंग से बांधकर वारदात को अंजाम दे दी। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
CG Crime : बता दें कि पकड़े गए आरोपी का नाम अर्जुन राम मंडावी अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शक करता था, जिसके चलते दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। इसी तरह बीती रात 11 बजे पत्नी के चरित्र को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद अर्जुन ने अपनी पत्नी का हाथ और पैर को पलंग में बांध दिया। जिसके बाद आरोपी ने अपने पास रखे गमछे से अपनी पत्नी का गला घोट कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
CG Crime : इसके बाद घटना की सूचना गांव के कोटवार ने पुरुर थाने में दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर हत्या की धारा के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।