CG Coal Scam : रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त अंतरिम जमानत...
सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने या जांच में बाधा डालने की कोशिश करता है, तो राज्य सरकार अदालत में आवेदन देकर उनकी जमानत रद्द करवा सकती है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2025-05-29 02:22 GMT
CG Coal Scam : रायपुर। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाले में निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू, व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी और पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को सख्त शर्तों के साथ अंतरिम जमानत दी है। जमानत की शर्तों में यह शामिल है कि तीनों आरोपी छत्तीसगढ़ में नहीं रहेंगे, क्योंकि उनके गवाहों को प्रभावित करने की आशंका है।
कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि यदि कोई भी आरोपी गवाहों को प्रभावित करने, सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने या जांच में बाधा डालने की कोशिश करता है, तो राज्य सरकार अदालत में आवेदन देकर उनकी जमानत रद्द करवा सकती है।