CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की अहम बैठक इस दिन, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण निर्णय
| जिसमें कुछ बड़े नीतिगत निर्णयों पर भी सहमति बन सकती है।
By : Rohit Banchhor
CG Cabinet Meeting : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद् की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 11 फरवरी को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। बजट से पहले होने वाली इस बैठक को खास माना जा रहा है, जिसमें कुछ बड़े नीतिगत निर्णयों पर भी सहमति बन सकती है।