CG Breaking : मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ बारिश से गर्मी-उमस से मिली राहत...
| वहीं गुरूवार दोपहर अचानक हुई इस बारिश से जहां स्थानीय लोग खुश नजर आ रहे हैं, वहीं मौसम में आए इस बदलाव ने सभी का ध्यान खींचा है।
By : Rohit Banchhor
CG Breaking : पेंड्रा। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। बुधवार देर रात से शुरू हुई तेज हवाओं के साथ बारिश ने लोगों को पिछले कई दिनों से जारी गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है। वहीं गुरूवार दोपहर अचानक हुई इस बारिश से जहां स्थानीय लोग खुश नजर आ रहे हैं, वहीं मौसम में आए इस बदलाव ने सभी का ध्यान खींचा है।
CG Breaking : मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम बदला-बदला रहेगा। विभाग ने अनुमान जताया है कि इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। यह बदलाव क्षेत्र में चल रही गर्मी और उमस भरी स्थिति को कम करने में मददगार साबित हो रहा है। लोगों ने इस बारिश को राहत की सांस बताया और मौसम विभाग की भविष्यवाणी पर नजर बनाए रखने की बात कही।