CG Breaking : कोल माइंस में घुसा पानी, निरीक्षण करने पहुंचे दो अधिकारी डुबे, एक ने तैरकर बचाई जान, दूसरे की तलाश जारी
| CG Breaking : कोरबा। जिले के एसईसीएल के कुसमुण्डा कोयला खदान के गोदावरी ब्लॉक में निरीक्षण करने पहुंचे दो अधिकारी खदान में डूब गए।
By : Rohit Banchhor
CG Breaking : कोरबा। जिले के एसईसीएल के कुसमुण्डा कोयला खदान के गोदावरी ब्लॉक में निरीक्षण करने पहुंचे दो अधिकारी खदान में डूब गए। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने एक अधिकारी को किसी तरह जान बचा ली, जबकि दूसरा अधिकारी लापता है, जिसकी तलाश जारी है।
CG Breaking : बता दें कि जिले में सुबह से हो रही तेज बारिश से ग्रामीण अंचलों में नदी-नाले उफान पर है। वही एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में पानी घुसने से दो अधिकारी डूब गए है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और अन्य कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के टीम ने मौके पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। वहीं एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंकर एक अफसर को सुरक्षित बाहर निकाला है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है।