CG Breaking : प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 1 नवंबर से पहले मिलेगी सैलरी, आदेश जारी...
जिससे कर्मचारियों को दीपावली का त्योहार और भी आनंददायक तरीके से मनाने का अवसर मिलेगा।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-22 05:59 GMT
CG Breaking : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली के पहले अक्टूबर माह का वेतन प्रदान करने के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार, 1 नवंबर को देय अक्टूबर महीने की सैलरी 28 अक्टूबर 2024 को ही ट्रांसफर कर दी जाएगी, जिससे कर्मचारियों को दीपावली का त्योहार और भी आनंददायक तरीके से मनाने का अवसर मिलेगा।
CG Breaking : बता दें कि आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता के तहत यह निर्णय लिया गया है कि दीपावली को ध्यान में रखते हुए अक्टूबर 2024 का वेतन 28 अक्टूबर से जारी किया जाएगा। साथ ही, व्यावसायिक सेवाओं के लिए भुगतान भी इसी तारीख से किया जाएगा। ताकि सभी कर्मचारियों को समय पर मजदूरी, पारिश्रमिक, और मानदेय मिल सके। इस आदेश के साथ, राज्य शासन के विभिन्न विभाग, निगम, मंडल, और अन्य संस्थान भी अपनी वित्तीय स्थिति के आधार पर समय से सैलरी देने पर विचार कर सकते हैं।