CG Breaking : शशांक शर्मा बने साहित्य अकादमी के अध्यक्ष, आदेश में संशोधन के बाद मिली नई जिम्मेदारी...
छत्तीसगढ़ सरकार ने साहित्य अकादमी के अध्यक्ष पद पर शशांक शर्मा की नियुक्ति की है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2025-04-05 06:26 GMT
CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने साहित्य अकादमी के अध्यक्ष पद पर शशांक शर्मा की नियुक्ति की है। यह निर्णय तब लिया गया, जब उनके पिछले आदेश में संशोधन किया गया। दरअसल, शशांक शर्मा को पहले छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, लेकिन यह पद परंपरागत रूप से मुख्यमंत्री के पास रहता है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके बाद सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए उनके लिए साहित्य अकादमी अध्यक्ष का पद निर्धारित किया। जिसके चलते उनके आदेश को संशोधित कर अब उन्हें साहित्य अकादमी की कमान सौंपी गई है।