CG Breaking : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली सफलता, मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर, एसपी ने की पुष्टि...
| इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मौके से मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं।
By : Rohit Banchhor
CG Breaking : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नारायणपुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच एक जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने 30 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मौके से मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही एके-47, एसएलआर सहित कई अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने इस घटना की पुष्टि की है।
CG Breaking : मुठभेड़ दोपहर 1 बजे शुरू हुई और सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखी है। फिलहाल सेना और पुलिस के सभी जवान सुरक्षित हैं, और नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।