CG Breaking : गोपनीय सैनिक ने राइफल से खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी...
| पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
By : Rohit Banchhor
CG Breaking : सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जिसमें गोपनीय सैनिक सोढ़ी सोमडा ने अपनी सर्विस राइफल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सुबह करीब 9.30 बजे हुई। गंभीर हालत में सैनिक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
CG Breaking : सुकमा पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि सैनिक ने यह कठोर कदम क्यों उठाया।