CG Breaking : बोल्डर निकालने के दौरान चट्टान धंसी, दो मजदूरों की दबकर मौत

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दबकर दर्दनाक मौत हो गई।

Update: 2026-07-05 10:02 GMT

CG Breaking : सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लांची गांव में रविवार को बोल्डर निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गिट्टी बनाने के लिए चट्टान तोड़ने का काम चल रहा था, तभी अचानक भारी बोल्डर खिसककर मजदूरों पर गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दबकर दर्दनाक मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लांची गांव के पास बोल्डर निकालकर गिट्टी तैयार करने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक चट्टान का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में दो मजदूर आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News